हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बांसा में प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार रात चौथी बार चोरी हो गई। खास बात यह है कि इस बार चोर ने अलग-अलग पर्चियों पर अपना संदेश भी स्कूल में छोड़ दिया। पर्चियों के मुताबिक चोर को तीन हजार रुपये की जरूरत है।
तीन हजार रुपये मिलने के बाद कुछ नहीं होगा। यह भी लिखा है कि चोरी करना अच्छा नहीं लगता, लेकिन अगर तीन हजार रुपये नहीं मिले तो पता नहीं कितना नुकसान हो जाए। विद्यालय के शिक्षामित्र ने पूरी घटना की तहरीर पुलिस को दी है।