फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: साढ़े चार घंटे में 6.5 डिग्री लुढ़का पारा, ठंड से कांपे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। धूप के बीच कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को दोपहर ढाई बजे अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया जबकि शाम सात बजे यह 6.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 10 डिग्री पर आ गया। मंगलवार को शीत दिवस घोषित किया गया। इस बीच उत्तर पश्चिमी हवाओं की रफ्तार भी तेज हो गई। दिन में हवा छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। शाम को इसमें और तेजी आई।
विज्ञापन

रात का पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर प्रदेश में सबसे ठंडे शहरों में चाैथे स्थान पर रहा। माैसम विभाग ने यलो अलर्ट घोषित किया है। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कानपुर मंडल सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा रहेगा। रात 10 बजे तक दृश्यता 20 मीटर तक रही। देर रात यह हाईवे पर शून्य तक पहुंच सकती है। कोहरे का असर सुबह सात बजे तक बना रह सकता है।
उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटे के बीच माैसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है। विभाग की ओर से पूरे प्रदेश में माैसम की स्थिति को लेकर जारी रिपोर्ट में कानपुर नगर सहित कई अन्य जिलों में भी कड़ाके की ठंड के साथ काेहरा पड़ने की संभावना जताई गई है। डाॅ. पांडेय ने बताया कि यलो अलर्ट तब जारी होता है जब माैसम अचानक ज्यादा खराब होने की संभावना रहती है। जैसे मंगलवार को दिन भर धूप रही और दिन ढलते ही पारा एकदम से नीचे चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में आज यलो अलर्ट
कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, कन्नाैज, हरदोई, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, जालाैन, हमीरपुर, लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर

प्रदेश के पांच सबसे ठंडे शहर
इटावा 2.6 डिग्री
गोरखपुर 4.5 डिग्री
कानपुर नगर 4.6 डिग्री
चुर्क 5.2 डिग्री
आजमगढ़ 5.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें