कानपुर। गोविंदनगर में बच्चे को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान उसके संग अश्लीलता करने वाले बुजुर्ग की कारस्तानी बुधवार को पीड़ित किशोरी ने मजिस्ट्रेट को बताई। पीड़िता ने वहीं आरोप दोहराए जो उसकी मां ने रिपोर्ट दर्ज कराते समय लगाए थे। ऐसे में अब बुजुर्ग की गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है।
गोविंदनगर निवासी किशोरी इलाके में रहने वाले एक बच्चे को घर जाकर ट्यूशन पढ़ाती थी। किशोरी के अनुसार बच्चे का दादा विलियम चावला ने 20 जून को उससे छेड़छाड़ की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी ने बयान दर्ज करा दिए हैं। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।