डेरापुर। बड़ागांव भिक्खी में इंटरलॉकिंग निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग किए जाने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। मामले में जिलाधिकारी की ओर से गठित तीन सदस्यीय टीम ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर जांच की है।
बड़ागांव भिक्खी में बंबा की पुलिया से सरमन के ट्यूबवेल तक क्षेत्र पंचायत निधि से इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण करवाया गया है। मार्ग निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के प्रयोग तथा मनरेगा के तहत शेष भाग में चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता में खामियों को लेकर ग्रामीण जितेंद्र कुमार समेत अन्य लोगों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से कर जांच कराने की मांग की थी।
मामले में जिलाधिकारी की ओर तीन सदस्यी टीम गठित की गई थी। बुधवार को जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुरेश कुमार, जेई आछे लाल व जेई अरुण कुमार ने बड़ागांव भिक्खी पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने कई स्थानों पर इंटरलॉकिंग उखड़वाकर गुणवक्ता की जांच की। एएमए ने बताया कि जांच पूरी कर ली गई है। रिपोर्ट गोपनीय रूप से जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।