बौद्ध विहार साधना केंद्र संस्थान में उपस्थित भिक्षु।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। जूही बंबुरहिया स्थित बुद्ध बिहार साधना केंद्र संस्थान में रविवार को धम्म दीक्षा और वर्षावास कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित हुआ। इसमें मानव कल्याण पर चर्चा की गई। वहीं शाम को धम्म प्रवचन और संगीत कार्यक्रम हुआ।
धम्मा लर्निंग सेंटर के संस्थापक व अध्यक्ष मुख्य अतिथि भिक्षु चंदिमा थेरो ने कहा कि मानवतावादी धम्म की शिक्षाओं से मानव मात्र का ही नहीं बल्कि सभी प्राणियों का कल्याण संभव है। कहा कि देश में बुद्ध के प्रचार-प्रसार की विशेष आवश्यकता है क्योंकि समाज में नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है। विशिष्ठ अतिथि वियतनाम देश के भिक्षु डॉ. बैन दुयंह ने कहा कि बौद्ध धम्म से मानव मात्र का कल्याण संभव है। कार्यक्रम में लखनऊ के गायक हेमंत बौद्ध व ऋषि बौद्ध ने अपनी प्रस्तुति दी। अध्यक्षता भिक्षु दीपांकर महास्थिविर ने की। यहां पर भदंत अंगुलिमाल, उपासक विजय कुमार बौद्ध और उपासिका संघमित्रा गौतम मौजूद रहीं।