फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नगाड़े संग ढोल-बाजे पर झूमे रोटेरियन

विज्ञापन
होटल में डांडिया करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर की ओर से रविवार को जीटी रोड स्थित होटल में डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पूर्व मंडलाध्यक्ष दिनेश चंद्र शुक्ला और आगामी मंडलाध्यक्ष जसबीर भाटिया ने किया। इसके बाद महिलाओं ने माता दुर्गा को समर्पित धुनुची नृत्य किया। क्लब की सदस्यों ने ढोल-बाजे संग सामूहिक डांडिया कर मनमोहक प्रस्तुति दी। एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, गायन जैसी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्ष गौरव जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से अवगत कराना है। यहां पर रूफी वकी, तौफीक अहमद, मुकुल टंडन, अलका मेहरोत्रा, तरुण खन्ना, आरएस ग्रोवर, नदीम फारूकी, वैभव खंडेलवाल, जावेद अहमद, संजय मेहरोत्रा, गौरव तिवारी, अंकित अग्रवाल, श्रीराम गुप्ता आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें