फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कर का बोझ घटेगा, कारोबार की राह होगी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कारोबारियों की जीएसटी संबंधी शंकाएं दूर करने और कर अनुपालन आसान बनाने के उद्देश्य से सीजीएसटी ने बुधवार को मर्चेंट चैंबर हॉल में सहज कर संवाद आयोजित किया। इसमें उद्यमियों और व्यापारियों को जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक की सिफारिशों और उनसे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


सीजीएसटी आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि संवाद का उद्देश्य जीएसटी अनुपालन को आसान बनाना और कारोबारियों की शंकाओं को दूर करना है। परिषद की सिफारिशें अनुपालन का बोझ घटाने और विश्वास आधारित कर व्यवस्था मजबूत करने में सहायक होंगी। इनका उद्देश्य अधिकारियों से सीधे संपर्क की जरूरत कम करना और करदाताओं को सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में गिरफ्तारी संबंधी प्रावधानों, अभियोजन की सीमा बढ़ाने, जुर्माने और सिस्टम आधारित त्वरित रिफंड जैसे बदलावों पर चर्चा हुई। इनपुट टैक्स क्रेडिट के विस्तार से जुड़े सुधारों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में अपर आयुक्त प्रकाश वीर सिंह मीणा, सीएन मिश्रा, अतुल कनोडिया, संतोष कुमार गुप्ता और धर्मेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें