फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वालीबॉल चैंपियन कक्षा नौ की छात्रा ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अरमापुर इस्टेट में मंगलवार रात फील्ड गन फैक्टरी के क्वालिटी कंट्रोल में परीक्षक की बड़ी बेटी सुहाना (16) ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह केंद्रीय विद्यालय में नौवीं की छात्रा थी। परिजन के अनुसार वह जिलास्तरीय वालीबाॅल प्रतियोगिता में चैंपियन रही थी। घटना के समय घर पर उसकी छोटी बहन नंदिनी दूसरे कमरे में पढ़ाई कर रही थी जबकि सुहाना तेज गाने बजाकर डांस कर रही थी। अचानक उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि, परिजन उसके खुदकुशी करने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मूलरूप से प्रयागराज निवासी अरमापुर इस्टेट मे एनटी-1-603 निवासी प्रतिरक्षा कर्मी कृष्ण कुमार के परिवार में पत्नी बिंदु देवी, बच्चे नंदिनी, आरव और सुहाना थी। मंगलवार रात वह पत्नी और बेटे आरव के साथ ग्वालटोली स्थित भैरव मंदिर गए थे। घर पर सुहाना और नंदिनी थीं। परिजन के मुताबिक शाम करीब 7:30 बजे सुहाना अपने कमरे में गाने बजाकर डांस कर रही थी।
नंदिनी दूसरे कमरे में पढ़ाई कर रही थी। करीब आधे घंटे बाद गाने बजने की आवाज बंद हो गई। काफी देर तक सुहाना के कमरे से बाहर न निकलने पर नंदिनी उसे बुलाने पहुंची। गेट अंदर से बंद होने पर धक्का दिया तो खुल गया। बहन का शव लोहे के एंगल से बंधी चुनरी से लटका देख नंदिनी चीख पड़ी। घर पहुंचे माता-पिता बेसुध हो गए। अर्मापुर थाना प्रभारी राजेंद्रकांत शुक्ला ने बताया कि परिजन आत्महत्या के पीछे के कारण नहीं बता सके हैं। टीम को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें