फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ठप रहा उप डाकघर का सर्वर, दिनभर इंतजार के बाद मायूस लौटे ग्राहक

Thu, 02 Oct 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
फोटो-26- उप डाकघर में सर्वर आने के इंतजार में बैठे ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
रूरा। नगर के उप डाकघर में बुधवार को सर्वर न आने से लेनदेन व आधार संबंधित सारे कार्य प्रभावित रहे। वहीं सुबह से पहुंचे ग्राहक घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

रूरा के उप डाकघर से गहलौ, देवीपुर, इंदुरुख, सराय गढ़ेवा, चिलौली, शाही, तिगाईं, रोशनमऊ, मंड़ौली, पुर, काशीपुर, कारी कलवारी, बनीपारा व जगनपुर सहित 15 मिनी शाखा जुड़ी हैं। इन शाखाओं में डाक का आदान प्रदान व इन गांव के ग्राहकों को बड़े एमाउंट के लेनदेन के लिए रूरा आना पड़ता है। इसके अलावा रजिस्ट्री बुकिंग, स्पीड पोस्ट, बीमा, पॉलिसी, सुकन्या जमा व आधार कार्ड में संशोधन सहित अन्य सारे कार्य उप डाकघर में किए जाते हैं। बुधवार को सर्वर न आने से दूर दराज से आए हुए ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
गहोलिया निवासी दीपक तिवारी ने बताया कि स्पीड पोस्ट के लिए रूरा डाकघर आए हुए थे लेकिन सर्वर न आने से बुकिंग का काम ठप चल रहा था। वहीं, स्टेशन वार्ड निवासी योगेंद्र द्विवेदी ने बताया कि बिटिया का सुकन्या खाता खुला है। खाते में रुपये जमा करने के लिए डाकघर गए हुए थे लेकिन सर्वर न आने से काम नहीं हो पाया। इधर मिनी डाकघरों में डाक का आदान प्रदान कर्मचारियों के निजी मोबाइल एप के माध्यम से किया। वहीं, चालू खाता व मासिक जमा के लिए आए हुए ग्राहकों को घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

उप शाखा प्रबंधक डीएन पांडेय ने बताया कि पिछले चार दिनों से सर्वर डाउन चल रहा था। बुधवार को पूरी तरह से ठप हो गया। समस्या को अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें