फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाढ़ प्रभावित इलाकों के हालात सुधरे, निगरानी कर रहीं टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। यमुना की बाढ़ का पानी चकरनगर, बढ़पुरा और जसवंतनगर ब्लॉक के करीब 20 गांवों तक पहुंच गया था। वहीं शहर के कालीबांह मंदिर और धूमनपुरा गांव के करीब 100 मकानों में पानी घुसने से लोग परेशान हो गए थे। करीब एक सप्ताह पहले पानी उतरने के बाद हालात सामान्य होने शुरू हुए थे। ग्रामीणों को बीमारियां फैलने का डर सता रहा था, लेकिन प्रशासन की ओर से सभी गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सक्रिय कर दिया था। अभी भी टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन


एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के श्मशान घाट, पड़राया गांव, कालीबांह मंदिर में पानी भर गया था। पानी निकलने के बाद सभी स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी लगवाई गई थीं। सीएमओ डॉ. बृजेंद्र सिंह ने बताया कि टीमें अभी भी निगरानी कर रहीं हैं। संबंधित सीएचसी और पीएचसी क्षेत्र के डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वह बाढ़ प्रभावित गांवों से आने वाले मरीजों की निगरानी करें ताकि किसी भी हालत में संक्रामक रोग न फैल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें