फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मुनाफे का लालच देकर व्यापारी से 1.35 करोड़ ठगे, पीड़ित ने एसीपी से की शिकायत

Tue, 23 Sep 2025 10:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जमीन पर लोन करवाकर खाते से  रुपये निकलवाए। पीड़ित ने एसीपी से मामले की शिकायत की। पुलिस जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
आर्थिक अपराध - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनेस में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर शातिर ने युवक से 1.35 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मंगलवार को एसीपी कल्याणपुर कार्यालय में इसकी शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रावतपुर रोशननगर निवासी मोहम्मद मेराजुद्दीन दरवाजे का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि सिविल लाइंस निवासी युवक स्लॉटर हाउस में काम करता है। उनसे व्यापार में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। 15 मार्च 2024 को रिश्तेदारों से ब्याज पर पैसा लेकर 11 लाख रुपये रुपये उसे दे दिए। इसके बाद शातिर ने दिसंबर 2024 तक भाई की जमीन दिखाकर उसके नाम से विभिन्न बैंकों से करीब 1.20 करोड़ का लोन करवा दिया। ये पैसा शातिर ने चेक के माध्यम से पीड़ित के खाते से निकाल लिया।

विज्ञापन


छह क्रेडिट कार्ड से करीब पांच लाख रुपये ले लिए। शातिर के कहने पर चेक से वह पैसा निकलता रहा। विश्वास बना रहे इसलिए उसने दो तीन बार में करीब चार लाख रुपये वापस भी किए। भाई से भी सहमति दिलवा दी लेकिन जब धनराशि अधिक हो गई तो उसने यहां आना बंद कर दिया। फोन भी उठाना बंद कर दिया।

पीड़ित का आरोप है कि उसने और भी लोगों के साथ इसी तरह से फ्रॉड फ्रॉड किया है। पीड़ित ने मंगलवार को एसीपी कल्याणपुर कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ करवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें