फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शर्ट की बाजू कैंची से काट स्कूल में घुमाया, छात्र सुसाइड नोट लिख कमरे में हुआ बंद, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 10 Sep 2022 12:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बिठूर थाना क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल में हुई बेइज्ज्ती बर्दाश्त से आहत छात्र ने सुसाइड नोट लिखकर खुद का कमरे में बंद कर लिया। दरअसल, छात्र के शर्ट की आस्तीन काटकर स्कूल में घुमाया गया था। पुलिस ने स्कूल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिठूर थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शुक्रवार सुबह इंटर का छात्र 15 मिनट देरी से पहुंचा।  इससे शिक्षक उस पर भड़क गए और उसके शर्ट की बाजू काटकर सरेआम बेइज्जती की गई। इसके बाद कटी हुई शर्ट की बाजू के साथ पूरे स्कूल में घुमाया गया।

विज्ञापन

बेइज्जती से आहत छात्र घर लौटा और सुसाइड नोट लिखा। उसमें स्कूल में हुई पूरी घटना लिखकर शाम करीब साढ़े सात बजे  हाथ में चाकू लेकर खुद कमरे में बंद कर लिया। जब परिजनों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, तो छात्र ने चाकू से नस काट लेने की धमकी दी।
परिजनों की सूचना पर डायल 112 के सिपाही मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे तक पुलिसवालों ने समझाया, तब जाकर छात्र ने रोते हुए दरवाजा खोला। पुलिस छात्र को मंधना चौकी लेकर आई और मामले की पूरी जानकारी ली। इसके बाद स्कूल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें