फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में14 पर एफआईआर, काटे 48 कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कानपुर से आई बिजली विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापा मारकर 14 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इन सभी के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाना इकदिल में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें 13 लोग पुरबिया टोला के हैं।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल इटावा प्रभारी दशरथ लाल ने बताया कि साईं मंदिर पुरबिया टोला में प्रदीप कुमार, स्नेह लता, राजकला वर्मा, अनीता देवी, शारदा देवी, रूबी, सुशीला देवी, ओमप्रकाश, रामा, मीरा देवी, पवन कुमार, ऊषा यादव व नगला जगे में धर्मेंद्र राजपूत के यहां जांच की गई। इसमें ये लोग बिजली चोरी करते हुए पाए गए।
आगरा रोड नगला जगे में राजीव राजपूत के यहां भी बिजली चोरी पकड़ी गई। अधिशासी अभियंता प्रथम श्रीप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को 172 कनेक्शन चेक किए गए। इसमें 48 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इस दौरान 18.3 लाख रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें