फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घर में घुसे चोरों से दुकानदार भिड़ा, जेवर-नकदी लेकर भागे

विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। कस्बे के लालता रोड के पास स्थित दुकानदार के घर में शनिवार की रात दो चोर घुस गए। इसी बीच दुकानदार भी आ गया। उसने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया। छीनाझपटी के बीच चोर दुकानदार को पीटकर भाग गए। लगभग छह लाख रुपये और जेवर भी ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अर्पित सोनी ने बताया कि शनिवार को परिजन रिश्तेदारी में गए थे। वह मऊ स्थित बैटरी की दुकान में गया था। रात लगभग आठ बजे वह दुकान बंद कर घर पहुंचा तो बाहर के गेट का ताला टूटा था। अंदर गया तो दो चोर अलमारी खोलकर सामान भर रहे थे। उसने शोर मचाते हुए दोनों को पकड़ा। चोरों से काफी देर तक छीना झपटी होती रही। इसी बीच चोरों ने उसे पीटकर गिरा दिया और बैग आदि लेकर छत के रास्ते से भाग निकले। कुछ देर बाद पड़ोसी पहुंचे और पूरा हाल जाना। बताया कि उसके बेटे की कुछ दिनों पहले शादी हुई थी। परिजन रिश्तेदारी में गए थे।
रविवार को थाने में दी तहरीर में दुकानदार ने बताया कि चोर सोने का हार, चांदी का बिछुआ, सोने की दो अंगूठी, 24 हजार रुपये लेकर भाग गए। कुल मिलाकर छह लाख से अधिक का सामान चोरी हुआ है। थानाध्यक्ष मऊ विनोद राय ने मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें