फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 70 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
छात्रा को सम्मानित करते ट्रस्टी व अध्यक्ष। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। सद्गुरु शिक्षा समिति की ओ से संचालित स्कूल कॉलेजों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। 70 मेधावियों को सद्गुरु ट्रस्ट के ट्रस्टी व समिति की अध्यक्ष ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विद्याधाम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सद्गुरु पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल एवं श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम सद्गुरु सभागार जानकीकुंड में घोषित किया गया। मुख्य अतिथि सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी पद्मश्री डॉ. बीके जैन, ट्रस्टी डॉ. इलेश जैन, सद्गुरु शिक्षा समिति की अध्यक्ष ऊषा जैन, उपाध्यक्ष अनुभा अग्रवाल व सुमन द्विवेदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया। ट्रस्टी डॉ. बीके जैन ने अपने छात्र जीवन की स्मृतियां साझा की। विद्यार्थियों को अनुशासन, समय प्रबंधन और नियमित अध्ययन की महत्ता पर बल दिया।
प्राचार्य शंकर दयाल पांडेय, राकेश तिवारी, सुरेंद्र तिवारी व डॉ. तुषारकांत शास्त्री ने परीक्षा परिणामों की घोषणा की। गृह परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 70 से अधिक छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने मंच पर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें