फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पिंडी में आभूषण छिपे होने की आशंका पर पड़ोसी ने ही उखाड़ा था शिवलिंग

Wed, 08 Oct 2025 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मूसानगर के वार्ड नंबर तीन में स्थित राधा कृष्ण मंदिर से रविवार रात को शिवलिंग चोरी हो गई थी। मामले में मंगलवार को एक युवक को नगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी गया शिवलिंग बरामद किया है। आरोपी ने आभूषण छिपे होने की आशंका पर शिवलिंग उखाड़ने की बात कुबूली है।
विज्ञापन

मूसानगर के मुक्ता देवी धाम वार्ड निवासी राजकुमार तिवारी ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रविवार रात को चोर मोहल्ला स्थित राधा कृष्ण मंदिर में स्थापित शिवलिंग चोरी कर ली है। इससे श्रद्धालुओं में तनाव का माहौल है। मूसानगर थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की। जांच के दौरान वार्ड नंबर तीन निवासी अंशू तिवारी उर्फ विकास कुमार का नाम प्रकाश में आने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
उसकी निशानदेही पर मंदिर के सामने स्थित कुएं से शिवलिंग को बरामद किया। पूछताछ में विकास ने बताया कि वह शराब पीने का आदी है। शिवलिंग स्थापना के समय रखे जाने वाले चांदी या सोने के सिक्कों या कोई अन्य कीमती वस्तु के लालच में शिवलिंग की पिंडी को उखाड लिया था। पिंडी के नीचे कुछ नहीं मिला तो शिवलिंग को मंदिर के सामने कुएं में फेंक दिया था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें