फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एक मई से चलेगा स्कूल चलो अभियान, श्रमिक बस्तियों में चिह्ति होंगे बच्चे

Thu, 30 Apr 2026 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में ‘स्कूल चलो अभियान’ को मिशन मोड में लागू कर दिया गया है। छह से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित कराने के लिए एक मई से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत श्रमिक बस्तियों, ईंट-भट्ठों, झुग्गी-झोपड़ियों और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले स्कूल न जाने वाले बच्चों को चिह्नित कर उनका नामांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय मिश्र ने बताया कि अभियान में ऐसे बच्चों पर जोर रहेगा, जो कभी स्कूल नहीं गए या बीच में ही पढ़ाई छोड़ चुके हैं। इसके लिए शिक्षको की टीम घर-घर सर्वे कर ऐसे बच्चों की सूची तैयार करेगी और उन्हें विद्यालयों से जोड़ने का काम करेगी। दिव्यांग बच्चों को स्पेशल एजुकेटर की मदद से चिह्नित कर उनके लिए उपयुक्त विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाएगा। वहीं, पढ़ाई छोड़ चुकी बालिकाओं को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर दाखिला दिलाने की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि अभियान के पहले चरण में एक से 15 अप्रैल के बीच तीन वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों का आंगनबाड़ी और बाल वाटिका में नामांकन, छह वर्ष के बच्चों का कक्षा एक में प्रवेश तथा सात से 14 वर्ष तक के ड्रापआउट बच्चों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। दूसरे चरण में अभियान को और तेज करते हुए छूटे हुए बच्चों तक सीधे पहुंच बनाकर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ और ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ के तहत आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें