फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्कूल बस में चालक, परिचालक के साथ होगा एक विद्यालय कर्मचारी

Tue, 11 Aug 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील सभागार में सोमवार को विद्यालय संचालकों की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम ने स्कूल बसों से बच्चों को लाने व वापस छोड़ने के दौरान चालक, परिचालक के अलावा एक विद्यालय का कर्मचारी भी रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। विद्यालय संचालकों को पैदल, अभिभावक के साथ व निजी और स्कूली वाहनों से आने व जाने वाले छात्रों का ब्योरा तैयार करने को कहा गया है। एसडीएम राजकुमार पांडेय ने कहा कि संचालक अनधिकृत निजी वाहनों से बच्चों को स्कूल आने से रोकने के साथ विद्यालय बस की व्यवस्था करें। बस में चालक व परिचालक के साथ एक विश्वसनीय कर्मचारी को अनिवार्य रूप से तैनात किया जाए। चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ प्रवर्तन रोहित राजपूत ने कहा कि किसी भी वाहन में क्षमता से अधिक बच्चे नहीं बैठाएंगे। वाहन चालकों का चरित्र प्रमाण पत्र व स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य होगा।
बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने कहा कि स्कूलों में बच्चों को प्रत्येक शनिवार को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभाग से मांगी जाने वाली सूचनाओं को समय पर उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं सीओ संजय सिंह ने विद्यालयों में नियमित सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर जोर दिया। कहा कि यदि बच्चे बाइक या स्कूटी से स्कूल आते हैं, तो उन्हें रोका जाए और उनके अभिभावकों को नोटिस भेजा जाए। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह, अजीत प्रताप सिंह, एसआरजी संत कुमार दीक्षित व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें