जरौली फेज-टू स्थित सरदार पटेल स्कूल के बच्चों ने सैल्यूट-डे मनाकर रैली निकाली।
- फोटो : amarujala
आतंकी बुरहान वानी को मौत के घाट उतारे जाने के विरोध में पाकिस्तान में ब्लैक-डे मनाए जाने के खिलाफ मंगलवार को शहर में भारतीय सेना शौर्य दिवस मनाया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व भारतीय समाज जनजागृति मंच ने व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्रा की अगुवाई में भारत माता प्रतिमा स्थल घंटाघर में आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला फूंका गया।
इंटक ने एलआईसी बिल्डिंग से गांधी प्रतिमा फूलबाग तक कैंडल मार्च निकाला। आशीष पांडेय, अजमेरी वारिसी, रंतीदेव, स्वामीनाथ गिरी, शीतला मिश्रा आदि शामिल रहे। कानपुर महानगर सराफा एसोसिएशन ने पीपल वाली कोठी नयागंज में भारतीय सेना के सम्मान में आतिशबाजी की।
कार्यक्रम में डीआईजी नीलाब्जा चौधरी भी शामिल हुए। पंकज अरोड़ा, पुष्पेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे। किदवई नगर में हिंदू जागरण मंच ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश सह महामंत्री प्रवीन बाजपेयी, पियूष मिश्रा, राजेश, अभिषेक जोशी, राजेश गौैड़, नितिन, आदि मौजूद रहे। शिवसेना जिला प्रमुख अरुण शर्मा की अगुवाई में शिवसैनिकों ने शास्त्री चौक चौराहे बर्रा में पाकिस्तान का पुतला फूंका। विक्रांत पांडेय, आनंद वाजपेयी, अनुज सिंह, प्रहलाद सिंह, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।