फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बर्रा सात में रात में बनी और सुबह उखड़ने लगी सड़क

विज्ञापन
बर्रा सात में उखड़ी सड़क दिखाता युवक।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा सात की कई सड़कों को दो दिन पहले दुरुस्त किया गया था लेकिन इनकी गुणवत्ता बेहद खराब है। रात में दुरुस्त की गई सड़कें सुबह तक उखड़ने लगी थीं। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। बर्रा सात सब्जी मंडी स्थित प्रजापति साइकिल स्टोर से डबल रोड को जाने वाली करीब 300 मीटर सीसी सड़क बनी हुई थी।
विज्ञापन


इसमें गड्ढे होने की वजह से नगर निगम ने गुरुवार को यहां तारकोल की सड़क बिछाकर इसे दुरुस्त कर दिया। प्रजापति साइकिल स्टोर में काम करने वाले महेश ने बताया कि तारकोल की गुणवत्ता इतनी घटिया थी कि कुछ घंटे बाद से ही सड़क उखड़ना शुरू हो गई। दुकान के सामने सड़क उखड़ने की वजह से दो बोरी सीमेंट और एक रिक्शा मौरंग डालकर सीसी सड़क बना दी। इसी तरह स्टोर से कुछ आगे पूरी तरह से सड़क उखड़ चुकी है।

क्षेत्र के आलोक ने बताया कि सीसी सड़क बिना साफ किए ही तारकोल बिछा दिया गया था। इसी तरह जेबी राजपूत क्लीनिक के बगल से जाने वाली सड़क में ठीक तरह से बाइडिंग नहीं गई है। सड़क किनारों से बजरी निकल रही। नगर निगम जोन पांच के अधिशासी अभियंता कमलेश पटेल ने बताया कि दोनों सड़कों की जांच कराई जाएगी। अभी दोनों सड़कों की लागत बताना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें