फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शहर में विकसित किया जाए विरासत उद्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पॉजिटिव इंडिया फाउंडेशन की ओर से शनिवार को स्वरूपनगर में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें पर्यटन विकास के लिए हैरिटेज पार्क सहित पांच विकास कार्यों पर चर्चा हुई। इसके बाद मुख्य न्यासी डॉ. प्रदीप दीक्षित ने सांसद रमेश अवस्थी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


गोष्ठी में गंगा बैराज पर गंगा सरोवर और शहर में विरासत उद्यान के निर्माण के साथ हैरिटेज वॉक के आयोजन पर चर्चा हुई। इसके अलावा भीतरगांव के गुप्तकालीन मंदिर, प्रयाग नारायण शिवाला मंदिर का गोपुरम मॉडल, महर्षि वाल्मीकि, कविराज भूषण, संविधान सभा में कानपुर के 12 सदस्यों, गणेश शंकर विद्यार्थी जैसी शख्सियतों की मूर्तियां बनवाने पर भी विमर्श किया गया। वहीं उड़ीसा की तरह गंगा बैराज पर गंगा रिट्रीट विकसित करने पर भी सहमति जताई गई।

इस पर सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि नगर निगम की टीम थीम पार्क विकसित कर रही है। उन्होंने सभी प्रोजेक्ट पर मंथन करने का आश्वासन दिया। गोष्ठी में न्यासी डॉ. अलका दीक्षित, जिला पर्यटन विकास समिति के समन्वयक डॉ. सिधांशु राय, विजय नारायण तिवारी, गाथा एप के सह संस्थापक अमित तिवारी, नीरज शुक्ल, अंशुमान दीक्षित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें