फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: शीतलहर का कहर, ठंड से बालक व तीन वृद्धों की मौत, जनजीवन अस्त व्यस्त

Thu, 19 Dec 2019 06:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर में ठंड का कहर जारी है और जनजीवन अस्तव्यस्त है। गुरुवार सुबह धरमपुर गांव निवासी एक छात्र की ठंड से सदर अस्पताल में मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं कस्बे में अत्यधिक ठंड से तीन वृद्धों ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

12 व 13 दिसंबर को बारिश व ओलावृष्टि के चलते जिले में ठंड का प्रकोप है। पिछले दो दिनों से तापमान 7 डिग्री के आसपास सिमट गया है। बुधवार रात धरमपुर गांव निवासी राजेंद्र अनुरागी का पुत्र समर (7) ठंड की चपेट में आ गया। रात में ही उसको उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

जहां हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। छात्र गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ता था। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। इसके साथ ही ठंड का कहर वृद्धों को भी चपेट में ले रहा है।
 
बुधवार की रात कस्बे में तीन वृद्धों की मौत हो गई। जिसमें गजराज यादव (75), फूलमती (85) व सुखदेई सिंह (90) शामिल है। इन सभी की मौतों का कारण परिजन अत्यधिक सर्दी होना बता रहे हैं। फिलहाल ठंड से निजात नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें