फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: भटिंडा भागने की फिराक में था दुष्कर्म का आरोपी, वाहन तलाश रहा था…पुलिस ने गिरफ्तार किया, भेजा जेल

Sat, 05 Oct 2024 03:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: टड़ियावां के एक गांव में शुक्रवार रात किशोरी से दुष्कर्म की वारदात हुई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है, जो भटिंडा भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस और आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने घटना के 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरदोई आकर भटिंडा जाने की तैयारी में था, लेकिन टड़ियावां पुलिस ने उसे अयारी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका (11) शुक्रवार देर शाम शौच के लिए गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास गई थी। इसी दौरान गांव निवासी शिवकांत (26) ने उसका मुंह दबाकर पास ही आम के बाग में खींच लिया था। किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था और भाग निकला था।
घटना से गांव मे सनसनी फैल गई थी। बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने भी देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया था। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शिवकांत को घटनास्थल से छह किलोमीटर दूर अयारी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन तलाश रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार किया
शिवकांत के पास से जंगली गांजा और भांग भी मिली है। पूछताछ में उसने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद पास के ही एक गांव में स्थित बाग में छिप गया था। पंजाब के भटिंडा जाना चाहता था और इसीलिए हरदोई जाने को शनिवार सुबह वाहन तलाश रहा था, लेकिन इसी बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें