फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईजीआरएस में पुलिस कमिश्नरी की रैंक और फिसली

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आईजीआरएस की रैंकिंग में कमिश्नरी पुलिस एक पायदान और फिसल गई है। सितंबर माह में कानपुर की 67वीं रैंक आई है जबकि अगस्त में 66वीं रैंक थी। 52 में से 15 थाना प्रभारियों को 100 में 100 अंक हासिल हुए हैं। चकेरी, चौबेपुर समेत कुछ अन्य थाना प्रभारियों को फटकार मिली है। उनके अंक खराब आए हैं। उनको नोटिस जारी किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से हर महीने शिकायतों की मॉनीटरिंग होती है। इसमें शिकायतों की गुणवत्ता के साथ शिकायतकर्ता की प्रतिक्रिया भी देखी जाती है। कानपुर कमिश्नरी कार्यालय की रैंक पिछले कुछ महीने से खराब चल रही है। उसके लिए थाना प्रभारियों को पहले भी चेतावनी दी गई थी। स्टाफ ऑफिसर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि रैंक भले ही एक पायदान कम आई है लेकिन थानों का प्रदर्शन पहले से ठीक रहा है। शिकायतकर्ताओं के संतुष्टि का स्तर भी बढ़ा है। 15 थाना प्रभारियों को 100 में 100 नंबर मिले हैं।
विज्ञापन

कानपुर जोन को मिली पहली रैंक
कानपुर जोन पुलिस को आईजीआरएस में पहली रैंक हासिल हुई है। यह उपलब्धि जोन को लगातार 13 महीने से मिल रही है। कानपुर जोन के अंतर्गत आने वाले कानपुर रेंज और झांसी रेंज को भी पहली रैंक हासिल हुई। एडीजी जोन आलोक सिंह ने जोन के पुलिस अधिकारियों व स्टाफ को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें