कानपुर। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने शुक्रवार की शाम कई एसीपी के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है। एसीपी कैंट आकांक्षा पांडेय को एसीपी कोतवाली का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। उनके पास अपराध, मिशन शक्ति, महिला अपराध, विशेष शाखा का प्रभार भी है।
मूलगंज में हुए विस्फोट के बाद हटाए गए एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार को एसीपी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी मिली है। उनके पास एसीपी लाइसेंसिंग और विभिन्न योजित रिट याचिकाओं का पर्यवेक्षणीय कार्य भी रहेगा। एसीपी कार्यालय कुशल पाल सिंह से कानून व्यवस्था और लाइसेंसिंग का प्रभार हटाया गया है। नौबस्ता के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह को मूलगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है। ब्यूरो