फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बल्लेबाजों की मददगार चार नंबर पिच पर आज शुरू होगा रणजी मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की सबसे बड़ी घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी की शुरुआत बुधवार से होने जा रही है। पहले दिन ग्रीनपार्क स्टेडियम में मेजबान उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन


कप्तान करन शर्मा के नेतृत्व में उप्र टीम मैदान पर उतरेगी। आंध्र प्रदेश के खिलाड़ियों ने भी दो दिनों तक यहां काली मिट्टी की पिच पर अभ्यास किया। सुबह 9:30 बजे शुरू होने वाले मैच के लिए बल्लेबाजों की मददगार चार नंबर की पिच तैयार की गई है।

रणजी ट्रॉफी के इतिहास में उत्तर प्रदेश ने अब तक केवल एक बार 2006 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में खिताब जीता था। इस बार टीम नए कोच अरविंद कपूर की देखरेख में बेहतर प्रदर्शन करने उतरेगी। पिछले सत्र में नॉकआउट चरण से पहले ही बाहर हुई उप्र टीम इस बार एलीट ग्रुप-ए में शामिल है जिसमें गत चैंपियन विदर्भ की भी टीम है।
विज्ञापन


टीम अपने पहले चरण के पांच मुकाबलों में तीन ग्रीनपार्क में खेलेगी। टीम में रिंकू सिंह, प्रियम गर्ग, आराध्य यादव, अभिषेक गोस्वामी और माधव कौशिक बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देंगे, जबकि आकिब खान, शिवम मावी, वैभव चौधरी, कुणाल त्यागी, विप्रज निगम, प्रशांत वीर और शिवम शर्मा गेंदबाजी में दम दिखाने को तैयार हैं।

विकेट को देखते हुए टीम दो स्पिनरों के साथ उतर सकती है। आंध्र प्रदेश टीम के कप्तान रिकी भुई हैं। टीम में उप्र के पूर्व ऑलराउंडर सौरभ कुमार का शामिल होना उनके लिए बड़ा फायदा माना जा रहा है।

विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत, अभिषेक रेड्डी, अश्विन हेबर और करण शिंदे ने नेट्स पर जमकर तैयारी की है। गेंदबाजी में केवी शशिकांत, पृथ्वी राज, सीवी स्टीफन, सत्यनारायण राजू, यारा संदीप, सौरभ कुमार और त्रीपूर्ण विजय टीम की अहम ताकत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें