कानपुर। राज्यस्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को कानपुर ने गोरखपुर को नौ विकेट से हराया। आजमगढ़ स्थित सुखदेव पहलवान स्टेडियम में हुए मैच में गोरखपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 116 रन बनाए।
टीम से लोकेश शुक्ला ने 32, संदीप ने 30 रन बनाए, तो गेंदबाजी में कानपुर की ओर से प्रांजुल देव ने तीन, उत्कर्ष तिवारी, दिव्यांशु ने दो-दो और उत्कर्ष सिंह ने एक विकेट लिया। वहीं कानपुर की टीम ने 7.2 ओवर में एक विकेट पर 120 रन बनाकर मैच जीता।
जीत में उत्कर्ष तिवारी ने 64 रन की पारी खेली तो वंश निगम ने 29 व तनिश राठौर ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में गोरखपुर की ओर से एकमात्र विकेट शहनवाज ने लिया। ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए उत्कर्ष तिवारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह जानकारी ग्रीनपार्क स्टेडियम के उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल ने दी।