फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रेलवे ने पुराने मार्ग को बंद कर की बैरिकेडिंग, लगाना पड़ रहा तीन किमी का अतिरिक्त चक्कर

Wed, 18 Nov 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। कमलानगर वार्ड और गैजुमऊ गांव के सामने रेलवे लाइन के बीच अंग्रेजी शासनकाल में बनाया गया पुराना रास्ता बंद होने से आसपास के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे प्रशासन की ओर से रास्ते के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कराकर आवागमन बंद कर दिया गया है। इससे करीब 10 गांवों के तीन हजार लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने यहां पैदल पुल (फुट ओवरब्रिज) बनवाने की मांग की है। ट्रैक सुरक्षा अभियान के तहत पुल बंद किया गया है।
विज्ञापन

गैजुमऊ के ग्राम प्रधान पति अरविंद कमल ने बताया कि इस रास्ते से प्रतिदिन दूध विक्रेता कानपुर जाते थे। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों, स्कूली बच्चों और अन्य राहगीरों का भी आवागमन होता था। रास्ता बंद होने से लोगों को रूरा पहुंचने के लिए करीब तीन किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। बनवारी पुरवा के किसान संतोष यादव, मंटू और गैजुमऊ के गौरव, सुरेश व बृजमोहन ने बताया कि पिछले वर्ष सांसद देवेंद्र सिंह भोले और रेलवे अधिकारियों से पैदल पुल बनवाने की मांग की गई थी। रेलवे के सहायक मंडल अभियंता देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि हाल ही में सांसद ने मौके का निरीक्षण किया था। पैदल पुल के लिए प्रस्तावित जमीन सिंचाई विभाग की है। विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद रेलवे आगे की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें