फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉल में छापेमारी के बाद सामने अाया बड़ा सच, कुछ इस तरह कट रही थी आपकी जेब 

Sat, 16 Dec 2017 04:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले के एक माॅल में जब बांट-माप विभाग की टीम ने छापेमारी की तो माॅल में अवैध चीजें देख दंग रह गयी। टीम ने फतेहगढ़ में एक दुकानदार को भी प्रिंट रेट से अधिक माल बेचते हुए पकड़ा। 
विज्ञापन


  टीम ने  छापेमारी कर एक माॅल में अवैध तौल कांट और फतेहगढ़ में एक दुकानदार को प्रिंट रेट से अधिक पर दूध पैकेट बेचते पकड़ा। टीम ने मॉल संचालक और दुकानदार का चालान कर जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना जमा न करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

  शहर में एक माॅल है। बांट-माप विभाग की टीम ने  इस शोरूम पर छापेमारी की। जिला बांट-माप विभाग की वरिष्ठ निरीक्षक ज्योत्सना श्रीवास्तव ने बताया कि टीम के साथ माॅल में तौल, माप की जांच की गई।
विज्ञापन


  उन्होंने बताया कि माॅल में इलेक्ट्रानिक तौल कांटा पर बांट माप की मोहर नहीं लगी थी। इससे स्पष्ट है कि वहां घटतौली की जा रही थी। इसके चलते चालान कर दिया गया है। जुर्माना न भरने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह फतेेहगढ़ स्थित एक प्रोविजन स्टोर पर भी छापेमारी की। इस दुकान में ग्राहक को मदर डेयरी का आधा लीटर का दूध 27 रुपये में बेचा गया था जबकि पैकेट पर अधिकतम मूल्य 26 रुपये ही छपा था।


उपभोक्ता से अधिक दाम वसूलने के कारण एक प्रोविजन स्टोर का भी चालान कर दिया गया। वरिष्ठ निरीक्षक ने बताया कि दोनों संस्थान संचालकों पर अधिकतम 10 हजार  रुपये का जुर्माना हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें