फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज के लिए सदन से बाहर गए थे विधायक, उसके बाद फेसबुक पर लाइव हंगामा

Sat, 16 Dec 2017 03:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विधायक इरफान सोलंकी, विधायक सुहैल अंसारी
विज्ञापन
शीतकालीन विधानसभा सत्र के दौरान बिजली की बढ़ी दरों का विरोध करने लखनऊ गए सपा विधायक इरफान सोलंकी और कांग्रेस विधायक सुहैल अंसारी को विधानसभा भवन के अंदर जाने से रोक दिया। काफी देर तक दोनों विधायक गेट पर हंगामा करते रहे, बाद में उन्हें अंदर बुलाया गया। दोनों विधायकों ने इस पूरी घटना को वहीं से फेसबुक पर लाइव कर दिया।
विज्ञापन


कानपुरः प्रदेश सरकार ने बिजली की दर में एक सप्ताह बढ़ोतरी का आदेश जारी किया था। इसे लेकर दो दिन पहले सपा ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद शक्रवार को मामला सदन में भी उठाया गया। इसे लेकर हो हल्ला भी हुआ। उस समय दोनों विधायक अंदर ही थे।


जुमा होने की वजह से दोनों कुछ देर के बाद नमाज पढ़ने के लिए बाहर चले गए। नमाज पढ़कर जब वे दोनों वापस लौटे तो उन दोनों को गेट पर ही रोक लिया गया। परिचय देने के बावूजद उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। इस बीच दोनों ने उसी स्थान पर खड़े होकर विरोध जताना शुरू किया।
विज्ञापन



इस पूरे प्रकरण इरफान ने अपने फेसबुक आईडी के जरिए लाइव भी कर दिया। जिसमें वह और सुहैल मुख्यमंत्री योगी का विरोध करते नजर आ रहे हैं। सुहैल ने बताया कि बाद में उन लोगों को अंदर बुलाया गया। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें