फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के पुतले को लेकर चली लाठी

Wed, 15 Apr 2015 02:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री आजम खां का पुतला फूंकने और छीनने को लेकर भाजपाइयों और पुलिस में जमकर मारपीट हुई। इस बीच पुलिस को चकमा देते हुए भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विजय नगर सब्जी मंडी चौराहे पर मंत्री का पुतला फूंक दिया और नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर चौराहे पर काफी अफरातफरी रही। भाजपा का आरोप है कि कैबिनेट मंत्री रामपुर में दलित परिवारों पर दबाव डालकर जबरन इस्लाम कबूलने को प्रेरित कर रहे हैं। भाजपा युवा मोर्चा की महानगर इकाई के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को दिन में करीब दो बजे सब्जी मंडी चौराहे पर पहुंचे।

एलआईयू के जरिए पुलिस को आजम खां का पुतला फूंकने की भनक लग गई थी, इसी वजह से भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद था। इसे देखते हुए भाजपाइयों ने रणनीति बदली और दो कार्यकर्ता चौराहे के पास बनी एक झोपड़ी से पुतला लेकर तेजी से चौराहे की ओर बढ़े, तभी पुलिस वाले उस पर टूट पड़े।
विज्ञापन


छीनाझपटी में कार्यकर्ता के हाथ में डंडा रह गया, जबकि पुतला पुलिस ने छीन लिया। इससे भड़के युवक ने पुलिस वालों पर डंडा चला दिया। बदले में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस इधर दो कार्यकर्ताओं में उलझी रही उधर भाजपाइयों ने आजम के दूसरे पुतले में आग लगा दी।

पुलिस वाले कुछ समझ पाते, तब तक पुतले के साथ आजम खां की कई फोटो भी आग के हवाले कर दी गईं। बाद में दोनों तरफ से बातचीत के बाद मामला शांत हुआ।

इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी के साथ अमन शुक्ला, सुनील साहू, सोनू राठौर, राजा गुप्ता, राम अवतार प्रजापति, शशांक मिश्रा, सूरज मिश्रा, आशीष भारद्वाज, सचिन शुक्ला समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें