फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Conversion Case: किशोरी पर बना रहा था धर्मांतरण का दबाव, पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को दबोचा

Fri, 17 Mar 2023 03:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कर्नलगंज थाना क्षेत्र में किशोरी पर धर्मांतरण का दबाव बनाने वाला आरोपी और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी के खिलाफ लूट, अपहरण, एनडीपीएस और गुंडाएक्ट में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कर्नलगंज थाना पुलिस ने किशोरी को भगा ले जाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोपी को गुरुवार को साथी संग गिरफ्तार कर लिया। एसीपी कर्नलगंज मोहम्मद अकमल खां ने बताया कि बुधवार को किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

इसमें बताया था कि बकरमंडी डिप्टी साहब का हाता निवासी मो. आकिब उर्फ मो. फैसल उनकी नाबालिग वह किशोरी को भगा ले गया है। उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। बेटी का धर्मांतरण कराकर उससे शादी करना चाहता है। इस मामले में कर्नलगंज चूड़ी मोहाल निवासी उसका साथी शाकिब उर्फ छंगा भी शामिल है।
किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आकिब और उसके साथी शाकिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार की रात बेटी को ढूंढ निकाला था। इसके बाद गुरुवार को दोनों आरोपियों को तिकोनिया पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। आकिब के खिलाफ लूट, अपहरण, एनडीपीएस और गुंडाएक्ट में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ साल पहले हिंदू युवती का कराया था धर्मांतरण
एसीपी ने बताया कि जेल भेजे गए आकिब ने आठ साल पहले एक हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फांस लिया था। इसके बाद उसका धर्मांतरण कराकर शादी कर ली। वर्तमान में वह उसके साथ ही रहता है। उससे दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें