झींझक। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने झींझक स्टेशन पर मिलने पर पहुंची भाभी विद्यावती से जमकर हंसी-ठिठोली की। उन्होंने कहा कि भाभी आजकल अखबारों व टीवी में हर जगह छाई हो। इतना सुन भाभी विद्यावती व अन्य करीबियों ने जमकर ठहाके लगाए।
राष्ट्रपति से मिलने के लिए भाभी विद्यावती, भतीजी हेमलता व अन्य परिवारी जन करीब आधा घंटे पहले ही झींझक रेलवे स्टेशन पहुंच गए। वह देवर के लिए घर में बनाए पेड़े भी लाईं थीं। हालांकि सुरक्षा कारणों के चलते वह राष्ट्रपति को पेड़े नहीं दे पाईं। प्लेटफार्म पर मौजूद व्यापारी नेता श्याममोहन दुबे, अनमोल गुप्ता आदि ने बताया कि प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन रुकते ही सभी लोग अभिवादन के लिए पहुंच गए थे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के ट्रेन से उतरते ही भाभी विद्यावती उनके मिलने के लिए जैसे ही आगे बढ़ी। तभी राष्ट्रपति ने ठिठोली करते हुए कहा कि भाभी कोविड गाइडलाइन का पालन करो। इसके बाद अखबारों में छाये रहने की बात कहकर ठिठोली की। भाभी भी उनके परिहास से खुश हो गईं।