फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ढूंढती रही पुलिस, आरोपी जमानत निरस्त करा चला गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गोविंदनगर निवासी सराफा कारोबारी से रंगदारी मांगने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर आदित्य सोनकर मंगलवार को अपनी जमानत निरस्त कराकर जेल चला गया। वह नौबस्ता से अपहरण के मामले में जमानत पर चल रहा था। रंगदारी के मामले में पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें उसकी तलाश कर रही थी। अब गोविंदनगर पुलिस जेल में आरोपी से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

बता दें कि बिल्हौर में सराफा कारोबार करने वाले गोविंदनगर निवासी अनिल कुमार गुप्ता पर आठ जून की रात घर के बार बाइक सवार बदमाशों ने फायर किया था। इसके बाद आरोपियों ने फोन कर 50 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी थी। 17 जून को पुलिस ने गुजैनी में मुठभेड़ के बाद एक आरोपी रावतपुर निवासी अनुज तिवारी को गिरफ्तार किया था। पूरी साजिश नानकारी निवासी धीरेंद्र उर्फ धीरन, विनायकपुर निवासी छोटू उर्फ राज और हनुमन्त विहार के हिस्ट्रीशीटर आदित्य सोनकर ने रची थी। गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया की आदित्य सोनकर के जेल में जाने की सूचना मिली है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें