फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: युवक पर चौकी के अंदर दरोगा ने बरसाए जूते व पट्टे, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर…जांच के आदेश

Fri, 08 Nov 2024 12:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: बकेवर थाना क्षेत्र में एक युवक को दरोगा ने जूते व पट्टे से बेरहमी से पीटा, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में देर रात एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दरोगा एक व्यक्ति को पट्टे व जूते से बुरी तरह से चौकी के अंदर पीट रहा है। हालंकि पिटने वाले व्यक्ति को दरोगा क्यों और किस बात पर इतनी बेरहमी से पीट रहे हैं। इस बात का भी अभी कोई पता नहीं चला है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है।

विज्ञापन

यह वीडियो बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा चौकी का बताया गया है। वहीं इस मामले में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। महेवा चौकी इंचार्ज जगदीश भाटी छुट्टी पर हैं। लेकिन, मामला कब का है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। वीडियो की जांच की जा रही है। देर रात एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने उक्त दरोगा को लाइन हाजिर कर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें