फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: शराबी पति से तंग महिला ने फंदा लगाकर दी जान, पांच बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 07 Nov 2024 05:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मामला पाताझारी गांव का है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव पाताझारी में एक महिला ने अपने शराबी पति से तंग आकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पाताझारी गांव निवासी रमेश सिंह की पत्नी शर्मिला देवी (28) ने गुरुवार की सुबह लगभग सात बजे घर के अंदर छत पर लगे पंखा के कुंडा में दुपट्टा का फंदा बनाकर लटक गई। इससे पहले उसने अपनी बड़ी बेटी सुरवी को पशुओं को चारा डालने के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन


जब वह वापस आई तो मां को फंदे पर लटका देख शोर मचाने लगी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया। लेकिन जबतक महिला की मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंचे इकदिल थाना क्षेत्र के गांव ईश्वरीपुरा निवासी नंदकिशोर ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि पुत्री की शादी 14 साल पहले रमेश सिंह राजपूत के साथ की थी। तभी से वह उसकी पुत्री के साथ शराब पीकर के आए दिन मारपीट किया करता था।

पांच बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
मंगलवार शाम भी उसने मारपीट की थी। बेटी ने मायके फोन करके जानकारी दी थी। इसके अलावा बेटी ने डायल 112 पुलिस को फोन भी किया था। तब आरोपी पति वहां से भाग गया था। उसकी बेटी के पांच बच्चे हैं। आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता था। मृतका के पांच बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि महिला के पिता की शिकायत पर उसके पति रमेश सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें