फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज का सामान चौकी में रखवाया, बाइक से घूम रही पुलिस

विज्ञापन
माता पिता के साथ एसपी से शिकायत करने पहुंची पीड़ित महिला। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। गजनेर थाना की ग्रोथ सेंटर पुलिस ने दंपती के बीच विवाद होने पर दहेज का सामान चौकी में रखवा लिया। साथ ही महिला पर समझौते का दबाव बनाया। पुलिस की बात न मानने पर महिला के नाम दर्ज बाइक को चौकी में खड़ा करा लिया। अब पुलिस उसी बाइक से घूम रही है। महिला का आरोप है कि बाइक मांगने पर चौकी इंचार्ज दस हजार रुपये मांग रहे हैं। एसपी ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी है।
विज्ञापन

रोदापुर शिवली निवासी शिवकांत की बेटी श्वेता की ससुराल गजनेर के हिम्मापुरवा गांव में है। पति विकास बाबू से उसका एक सप्ताह पहले विवाद हुआ था। मामले में श्वेता ने पुलिस से शिकायत की थी इस पर ग्रोथ सेंटर चौकी इंचार्ज अरुण कुमार द्विवेदी ने दोनों पक्षों को चौकी बुलाया। वहां पंचायत के दौरान दहेज का सामान चौकी में मंगवा लिया। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने महिला पर समझौते का दबाव बनाया। बात न मानने पर सामान देने से मना कर दिया। दहेज में दी गई बाइक को भी चौकी में खड़ा करा लिया गया। बाइक श्वेता के नाम है। कई दिन बाद वह चौकी में सामान व बाइक मांगने गई तो देखा कि पुलिस कर्मी उसकी बाइक लिए घूम रहे हैं। उसने इसका विरोध किया। महिला का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने बाइक देने के नाम पर दस हजार रुपये मांगे। रुपये देने से इनकार करने पर बाइक व सामान नहीं दे रहे हैं। महिला ने मामले की शिकायत एसपी से की है।
चौकी इंचार्ज अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि दंपती विवाद के चलते सामान में आग लगाने की बात कह रहे थे। इसी वजह से सामान नहीं सौंपा गया है। पैसे मांगने के आरोप को निराधार बताया।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार चौधरी ने सीओ अकबरपुर को जांच सौंपी है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच कर रिपोर्ट एसपी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें