फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पिस्टल का सप्लायर हिस्ट्रीशीटर ढाबा लगवाता था बुक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कुख्यात हिस्ट्रीशीटर संजय सिंह उर्फ संजय ढाबा पिस्टलों का सप्लायर भी है। स्वरूपनगर पुलिस ने इसे कई साल पहले जेल भेजा था। साथ ही वह बिठूर, उन्नाव, शुक्लागंज, जाजमऊ में बुक भी लगवाता है। पनकी समेत अन्य कई थाना क्षेत्रों में लूटपाट की वारदात को अंजाम दे चुका है। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

वहीं, काकादेव में कारोबारी अमित की पत्नी शिवानी, बेटे रुद्र प्रताप, अर्पित ने कहा कि जल्द से जल्द अन्य पेशेवर अपराधी भी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएं। वारदात के तीसरे दिन परिजन ने सैकड़ों लोगों के साथ कैंडिल मार्च निकाला था। कहा था कि यदि तीन दिन के भीतर आरोपी नहीं पकड़े जाते हैं तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
...........

जमानत पर छूटा था अवनीश दीक्षित
कानपुर। कोतवाली पुलिस ने अवनीश दीक्षित को 28-29 जुलाई 2024 की देर रात सिविल लाइंस में नजूल की 1000 करोड़ रुपये की जमीन पर कब्जा करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने अवनीश पर जमीन कब्जाने, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों में कुल 21 मुकदमे दर्ज किए। पुलिस ने उसे एक इंटर-रेंज इंटर-जोनल वसूली गिरोह का सरगना भी घोषित किया। गैंग में करीब 26 सदस्य चिह्नित किए गए। 26 मार्च 2025 को अवनीश को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें