फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी महिला पांच साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर में युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पांच साल से फरार चल रही महिला को पुलिस ने रविवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। महिला पर आउटसोर्सिंग से नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। लखनऊ के ठाकुरगंज, आजादनगर निवासी दुर्गा प्रसाद तिवारी का बेटा यतेंद्र कुमार तिवारी उर्फ नितिन आवास-विकास एक के सत्यम विहार में किराये पर रहकर व्यापार करता था। 14 जून 2021 को यतेंद्र ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके से मिले सुसाइड नोट में नितिन ने लखनऊ की ठाकुरगंज, आजादनगर निवासी राजकिशोर, उसकी पत्नी माया देवी समेत चार लोगों पर आउटसोर्सिंग के जरिये नौकरी लगवाने का झांसा देकर मोटी रकम वसूलने का आरोप लगाया था। मृतक के पिता दुर्गा प्रसाद तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस ने पिछले पांच वर्षों से फरार चल रही इनामी माया देवी को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। राजकिशोर को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया।(संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें