कानपुर। रावतपुर में रिटायर्ड दरोगा से चेन लूटने वाले लुटेरों से पुलिस की दहलन रोड पर बुधवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक लुटेरे नियाज़ अहमद के पैर में गोली लगी उसे पुलिस ने दबोच लिया। उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे। नियाज ने कुबूल किया है कि उसने साथियों के साथ मिलकर 14 दिन पहले रिटायर्ड महिला दरोगा की चेन लूटी थी। की थी। पुलिस साथियों की तलाश में जुटी है।
रावतपुर के केशवपुरम निवासी डिप्टी जेलर ज्ञानेंद्र दुबे की पत्नी सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दरोगा पत्नी मंजूलता के साथ आठ जनवरी को घर के बाहर लुटेरों ने चेन लूट की थी। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी भी पहुंचे थे। एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे जांचने के साथ ही 100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई। देर रात रावतपुर पुलिस क्राइम ब्रांच टीम ने दलहन रोड पर संदिग्ध दिख रहे बाइक सवार तीन युवकों को रोका तो उन्होंने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस कर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक लुटेरे के पैर में गोली लगी जबकि दो साथी मौके से भाग निकले। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गोंडा निवासी नियाज़ अहमद पर 19 प्राथमिकी दर्ज हैं। अधिकांश लूट की प्राथमिकी लखनऊ और उन्नाव में है। डीसीपी वेस्ट कासिम आबिदी ने बताया कि आरोपी के पास से देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस और 4500 रुपये बरामद हुए हैं।