फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Brutality Case: बर्बरता का वीडियो बनाने का वाला गिरफ्तार, पुलिस को बताई सिलसिलेवार कहानी, पढ़ें क्या कहा

Thu, 09 May 2024 11:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: काकादेव में नाबालिग छात्र संग हुई बर्बरता का वीडियो बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। औरैया का रहने वाला है आरोपी, जिसे पुलिस शुक्रवार को जुवेनाइल कोर्ट में पेश करेगी। मामले में अब तक सात गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
छात्र को बंधक बनाकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के काकादेव में नाबालिग छात्र संग हुई बर्बरता का वीडियो बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पकड़े गए आरोपी ने नाबालिग संग हुई बर्बरता की पूरी कहानी पुलिस को सिलसिलेवार बताई। पकड़ा गया आरोपी नाबालिग है।

विज्ञापन

इस लिए पुलिस उसे शुक्रवार को जुवेनाइल कोर्ट में पेश करेगी। रविवार को सात वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसमें एक नाबालिग छात्र के साथ कई युवक मारपीट करते नजर आ रहे थे।  वीडियो में नाबालिग को निर्वस्त्र कर पीटने और चेहरे पर आग का स्प्रे करके उसे जलाने की कोशिश की जा रही है।

Trending Videos

वहीं, दो वीडियो में नाबालिग के नाजुक अंग में ईंट बांधकर लटकाया गया है। काकादेव पुलिस ने नाबालिग छात्र के परिजनों की तहरीर पर मंगलवार को मामला दर्ज किया था। साथ ही छह आरोपियों तन्मय चौरसिया, अभिषेक कुमार वर्मा, योगेश विश्वकर्मा, संजीव कुमार यादव, हरगोविंद उर्फ केशव तिवारी और शिवा त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

तन्मय चौरसिया के कहने पर बनाए थे वीडियो
वहीं, पांच आरोपी फरार थे। इनमें से एक और आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बताया कि आरोपी की उम्र करीब 17 साल है और वह औरैया के बिधूना का रहने वाला है। डीसीपी के मुताबिक आरोपी ने तन्मय चौरसिया के कहने पर वीडियो बनाए थे।
विज्ञापन

फरार आरोपियों की तलाश दबिशें दे रही हैं टीमें
इसके बाद में शिवा त्रिपाठी और केशव तिवारी ने उसके मोबाइल से वीडियो अपने मोबाइल पर ट्रांसफर करने के बाद उसके मोबाइल से डिलीट कर दिए थे। वारदात के बाद वह पकड़े जाने के डर से औरैया भाग गया था। डीसीपी ने बताया कि बाकी चार फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें