फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हर वार्ड में जाएगी पीडीए जनसंदेश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सपा की पीडीए जन संदेश यात्रा 16 जून को जाजमऊ से शुरू होकर सभी विधानसभा क्षेत्रों के हर वार्ड में जाएगी। सपा नेता और कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करके पीडीए जन संदेश पहुंचाएंगे। यह निर्णय रविवार को यात्रा के संबंध में हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

सपा के महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने बताया कि पीडीए जनसंदेश यात्रा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर निकाली जा रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने बताया कि यात्रा 16 जून से प्रारंभ होगी और पांचों विधान सभा क्षेत्रों में जाएगी। नेतृत्व महानगर अध्यक्ष करेंगे। यात्रा का शुभारंभ वार्ड 73 जाजमऊ से किया जाएगा।
यात्रा के माध्यम से समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से संवाद स्थापित करेंगे तथा पार्टी की नीतियों, विचारधारा और पीडीए के सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे। बैठक में महानगर के महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,मुमताज मंसूरी,नंदलाल जायसवाल,शबाब अबरार,रजत मिश्रा,इशरत इराकी,आसिफ शाह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें