वायरल हुआ मारपीट का वीडियो
बता दें कि पति-पत्नी के बीच मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें पत्नी द्वारा पति को पीटा जा रहा है। वहीं, बचाने आई बहू को भी पीटा। साथ ही, महिला ईंट उठाकर बहू को मारने का प्रयास करते हुए दिखाई पड़ रही है।
पुलिस भी असमंजस में
पीड़ित पति ने पुलिस से कहा है कि साहब, मुझे मेरी बीबी से बचाओ। इसके खिलाफ कार्रवाई करो या जेल भेज दो। जानकारी के मुताबिक, पुलिस भी इस मामले को लेकर असमंजस की स्थिति में है। हालांकि पुलिस का कहना है कि
मामला पारिवारिक है। अभी इसकी जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।