फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गांगसी रजबहा के ओवरफ्लो से कटी खंदी, 200 बीघा फसल डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। क्षेत्र के सरसई नावर गांव के पास गांगसी रजबहा में कटी खंदी से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। दो दिन से लगातार पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में घुस रहा है। इससे धान की फसल डूबने लगी है। किसानों का कहना है कि खेतों में करीब 50 फीसदी धान की फसल पकी खड़ी है, जिस पर पानी भर जाने से भारी नुकसान होने की आशंका है। इस समस्या से परेशान किसान लगातार सिंचाई विभाग के कर्मचारियों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों के फोन तक नहीं लग रहे।
विज्ञापन

बुधवार को गांव के किसानों ने मिलकर खंदी को बांधने का प्रयास भी किया, लेकिन पानी का दबाव इतना अधिक था कि सफलता नहीं मिल सकी। किसानों का कहना है कि यदि विभाग ने समय रहते कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में स्थिति गंभीर हो जाएगी। किसान मोहम्मद रफीक, हाकिम प्रजापति, ब्रजराज सिंह, शिवम गुप्ता और ब्रजेश जाटव ने बताया कि रजबहा की सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर दी जाती है। इससे नहर में जमी गाद और खरपतवार के कारण पानी का बहाव बाधित होता है और ओवरफ्लो की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। नतीजतन नुकसान किसानों को उठाना पड़ता है। किसानों का अनुमान है कि इस बार करीब 200 बीघा से अधिक धान की फसल प्रभावित हो सकती है। खेतों में पानी भरने से धान की बालियां झुकने लगीं हैं, जिससे पैदावार पर सीधा असर पड़ेगा। अवर अभियंता चंद्रप्रकाश से बात की तो उन्होंने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी रजबहा का पानी मुख्य नहर से बंद करवा दिया गया है जिसका असर गुरुवार सुबह तक दिखाई देगा, अलग से बजट नहीं होने से खंदी की मरम्मत नहीं कराई जा सकती है। पानी कम होने पर रजबहा की सफाई कराई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें