इटावा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम चलाया। इसमें नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता का अभियान भी चलाया गया। इस अभियान के दौरान लोगों को बैंकिंग सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। इस संबंध में कुनैरा में प्रबंधक संजीव सिंह तोमर के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शाखा प्रबंधक हरबंस मीणा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के बारे में गांव के लोगों को बताया। इस मौके पर श्रेष्ठा शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, जय शिव मिश्रा, सुलेखा द्विवेदी, जसप्रीत कौर, वैष्णवी राठौर, बृजमोहन दिवाकर, सुरभि भदौरिया मौजूद रहीं। (संवाद)