कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से आयोजित कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) की शुरुआत दो मार्च से होगी। उद्घाटन मैच गंगा बिठूर और सीसामऊ सुपर किंग्स के बीच ग्रीनपार्क स्टेडियम में दूधिया रोशनी के बीच खेला जाएगा। मंगलवार को केसीए ने लीग का पूरा शेड्यूल जारी किया। दो मार्च को पहला और 11 मार्च को फाइनल मैच होगा।
बेनाझाबर स्थित एक होटल में सोमवार रात पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने लॉटरी के माध्यम से सभी मुकाबलों का शेड्यूल निकाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लीग से शहर के युवाओं को निखारने का मौका मिलेगा। केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि दो मार्च को चार बजे से उद्घाटन समारोह शुरू होगा, जबकि पहला मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा।
11 मार्च को चार बजे से समापन समारोह होगा। इस दिन भी शाम सात बजे से फाइनल मैच होगा। शेड्यूल जारी करने के दौरान लीग की सभी छह टीमों आरएलएल गंगा बिठूर लीजेंड्स, सीसामऊ सुपर किंग्स, मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर, टीएसएच ब्लास्टर्स आर्यनगर, जेके कैंट स्पार्टंस और कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर के मालिक मौजूद रहे। मौके पर गौरव सेठी, गौरव कनौडिया, अमित जैन, सुरेश पुरी (सभी निदेशक), सचिन शुक्ला, केपीएल कमिश्नर अश्विनी कोहली के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
केपीएल के मैचों का शेड्यूल
तारीख समय मैच
दो मार्च शाम सात बजे आरएलएल गंगा बिठूर लीजेंड्स बनाम सीसामऊ सुपर किंग्स
तीन मार्च 3:30 बजे आरएलएल गंगा बिठूर लीजेंड्स बनाम मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर
तीन मार्च शाम सात बजे टीएसएच ब्लास्टर्स आर्यनगर बनाम जेके कैंट स्पार्टंस
चार मार्च 3:30 बजे कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर बनाम जेके कैंट स्पार्टंस
चार मार्च शाम सात बजे मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर बनाम सीसामऊ सुपर किंग्स
पांच मार्च 3:3 बजे आरएलएल गंगा बिठूर लीजेंड्स बनाम टीएसएच ब्लास्टर्स आर्यनगर
पांच मार्च शाम सात बजे कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर बनाम मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर
छह मार्च 3:30 बजे जेके कैंट स्पार्टंस बनाम आरएलएल गंगा बिठूर लीजेंड्स
छह मार्च शाम सात बजे टीएसएच ब्लास्टर्स आर्यनगर बनाम सीसामऊ सुपर किंग्स
सात मार्च 3:30 बजे मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर बनाम टीएसएच ब्लास्टर्स आर्यनगर
सातमार्च शाम सात बजे कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर बनाम आरएलएल गंगा बिठूर लीजेंड्स
आठ मार्च 3:30 बजे कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर बनाम सीसामऊ सुपर किंग्स
आठ मार्च शाम सात बजे मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर बनाम जेके कैंट स्पार्टंस
नौ मार्च 3:30 बजे जेके कैंट स्पार्टंस बनाम सीसामऊ सुपर किंग्स
नौ मार्च शाम सात बजे कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर बनाम टीएसएच ब्लास्टर्स आर्यनगर
10 मार्च 3:30 बजे पहला सेमीफाइनल मैच (द्वितीय स्थान और पहले स्थान वाले के बीच)
10 मार्च शाम सात बजे दूसरा सेमीफाइनल मैच (पहले और चौथे स्थान वाले के बीच)
11 मार्च शाम सात बजे फाइनल मुकाबला