फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सर्दी में लावारिस शवों की संख्या पहुंची 55

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सर्दी में कमिश्नरी के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में लावारिस शवों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। 29 दिसंबर तक 55 से ज्यादा लावारिस शव पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। इनमें से करीब 35 का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। वहीं, वर्ष 2024 में दिसंबर माह में लावारिस शवों की संख्या 42 थी।
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों का आरोप है कि ठंड के मौसम में रैन बसेरों, अलाव और कंबल वितरण की व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। कई लोग मजबूरी में खुले आसमान के नीचे रात गुजारते हैं। अब तक शहर के कोहना, रेलवे स्टेशन, हरबंश मोहाल, चमनगंज, कलक्टरगंज, चकेरी, रावतपुर, नवाबगंज, काकादेव, कोतवाली क्षेत्र में लावारिस शव मिले हैं। पोस्टमॉर्टम प्रभारी डॉ. नवनीत चौधरी का कहना है कि सर्दी में लावारिस शवों की संख्या बढ़ रही है। समयानुसार उनका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें