कानपुर। दो हजार के नकली नोट को बदलने के लिए युवक रिजर्व बैंक पहुंच गया। जांच में नकली नोट पकड़ गए तो कर्मचारी ने नोट लाने वाले युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
भारतीय रिजर्व बैंक दावा अनुभाग के अनिल कुमार गौड़ के अनुसार मंधना के कृष्णापुरम निवासी आदित्य कुमार तिवारी नोट बदलने आए थे। नोट नकली निकलने पर कार्रवाई की गई है।