कानपुर विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को उद्यमिता एवं कौशल विकास के प्रशिक्षण के समापन पर प्रमाण पत्र वितरण समारोह हुआ। इसमें छात्राओं को मुख्य अतिथि विधायक नीलिमा कटियार ने प्रमाण पत्र दिए।
कॉलेज में छह सप्ताह का प्रशिक्षण विकास आयुक्त, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से कराया गया था। वहीं, प्रशिक्षण सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र कानपुर की ओर से दिया गया था।
इस मौके पर प्राचार्य डाॅ. पूनम विज, नवाचार प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. अनुपमा कुमारी, डाॅ. शालिनी, सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र कानपुर के प्रभारी डाॅ. भक्ति विजय शुक्ला, अनिल, मनीष त्रिपाठी, डॉ. सुनील, शशि कुमार, सीमा भाटिया, अनिल कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।