फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नवजात की मां बोली मारना नहीं चाहती थी, गलती से हो गया

विज्ञापन
फोटो - 06 नवजात को तालाब में फेंकने वाली हत्यारोपी मां आरती देवी।
विज्ञापन
उरई। गोहन थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव में नवजात की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी मां को जेल भेज दिया है। आरोप है कि अपने 15 दिन के बेटे को घर के पास स्थित तालाब में फेंक दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका बच्चे को मारने का इरादा नहीं था, यह सब गलती से हो गया। पति से इतनी नाराज थी कि बच्चे से भी उसका मोह टूट गया।
विज्ञापन


गोहन थाना क्षेत्र के रूपापुर गांव निवासी कमल प्रताप राठौर की शादी थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव निवासी राजेश कुमार राठौर उर्फ दिनेश राठौर की पुत्री आरती देवी के साथ तीन वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद कुछ महीने सब ठीक रहा है। इसके बाद से पति-पत्नी में विवाद होने लगा। आरती चार महीने पहले मायके कासिमपुर आ गई थी। 27 अक्तूबर को उसने एक पुत्र को जन्म दिया। मंगलवार को उसका बेटा गायब हो गया था। उसने पुलिस को बताया था कि उसका बच्चा पति कमल उठा ले गया है।
पुलिस ने जब गहराई से पूछताछ की तो पति ने महिला पर ही आरोप लगा दिया। पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछा तो उसने बेटे को तालाब में फेंकने की बात स्वीकार की थी। जिस पर पुलिस ने शव को तालाब से बरामद कर लिया था। महिला को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहन थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें